बचपन की यह याद हमारे साथ शेयर की है कूच बिहार निवासी श्रीमती बबिता होसैन ने। व्यवसायी और गृहणी होने के साथ ही बबिता जी समाज सेवी भी हैं। समाज के वंचित तबके के कल्याण के लिए परिवारिजनों के साथ मिलकर विभिन्न प्रयास करती रहती हैं। बबिता जी मानती हैं कि अगर समाज के सभी वर्ग के बच्चों को शिक्षा के समान और बेहतर अवसर उपलब्ध कराये जाएँ तो समाज को विकास की नयी ऊँचाइयाँ दी जा सकती हैं, साथ ही समाज में व्याप्त तमाम बुराइयों को भी आसानी से दूर किया जा सकता है।