पेशे से पत्रकार शालिनी पाण्डेय दुबे वर्तमान में आकाशवाणी (आल इंडिया रेडियो) मुंबई में बतौर अनाउंसर कार्यरत हैं। लखनऊ निवासी शालिनी ने बतौर पत्रकार अपने करिअर की शुरुआत लखनऊ से निकलने वाले एक हिन्दी दैनिक से की। सामाजिक मुद्दों को जितनी संजीदगी के साथ अपने शब्दों के जरिये शालिनी कागज़ पर उकेरती हैं उतनी ही गंभीरता और परिपक्वता उनके राजनीति से लेकर सिनेमा पर लिखे लेखों में दिखती है। शालिनी ने अपने बचपन की यादों के पिटारे से एक बेहद छोटा हिस्सा हमारे साथ साझा किया है। आइये शालिनी के शब्दों के जरिये हम-आप भी उनके बचपन की सैर करते हैं और जानते हैं कि उनके बचपन की बेहद पसंदीदा डिश कौन सी थी...