By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Friday, May 8, 2026
  • News
  • Articles
  • गाँव घर में छुपा पोषण
  • Tasty Treasure
  • Agri Approaches
Search
Login
Aahar Samhita - An Initiative by Dietitian Amika aka Amika Chitranshi Aahar Samhita - An Initiative by Dietitian Amika aka Amika Chitranshi
  • Home
  • Articles
    • गाँव घर में छुपा पोषण
    ArticlesShow More
    क्षेत्रीय आहार से दवाई के लिए सुलभ होती औषधीय केवाँच - Aahar Samhita by Dietician Amika
    क्षेत्रीय आहार से दवाई के लिए सुलभ होती औषधीय केवाँच
    March 7, 2022
    अण्डे का फण्डा सेहत से इम्यूनिटी तक
    अण्डे का फण्डा सेहत से इम्यूनिटी तक
    August 22, 2020
    जामुन का साथ और बारिश का मौसम - Aahar Samhita by Dietician Amika
    जामुन का साथ और बारिश का मौसम
    July 8, 2020
    मोरिंगा टी – सेहत के लिए वरदान सरीखी - Aahar Samhita by Dietician Amika
    मोरिंगा टी – सेहत के लिए वरदान सरीखी
    May 9, 2020
    सहजन की खूबियाँ क्या कहने - Aahar Samhita by Dietician Amika
    सहजन की खूबियाँ क्या कहने
    April 24, 2020
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Reading: वैकल्पिक बौना जीन करेगा समस्या दूर
Share
Aahar SamhitaAahar Samhita
Font ResizerAa
  • Home
  • Articles
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Search
  • Home
  • Articles
    • गाँव घर में छुपा पोषण
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Complaint
  • Complaint
  • Advertise
  • Advertise
© 2026 Aahar Samhita - An Initiative by Dietician Amika (Amika Chitranshi). All Rights Reserved.
Agri Approaches

वैकल्पिक बौना जीन करेगा समस्या दूर

By
Dietitian Amika
Published: May 23, 2020
Share
वैकल्पिक बौना जीन करेगा समस्या दूर
SHARE

भारत में किसानों द्वारा सालाना बचे हुए चावल के लगभग 23 मिलियन टन अवशेषों को जला दिया जाता है जिससे कि उन्हें पुआल से छुटकारा मिले और अगली फसल जोकि गेहूं होती है, उसे बोने के लिए वे अपने खेतों को तैयार कर सकें। इसके परिणामस्वरूप वायु प्रदूषण पैदा होता है। इसके अतिरिक्त, शुष्क वातावरण लघु कोलियोपटाइल के साथ गेहूं की किस्मों के अंकुरण के लिए एक चुनौती भी पैदा करता है।

यह भी पढ़ें–

  • किसान-वैज्ञानिक द्वारा विकसित गाजर लाभ पहुंचा रही है किसानों को

इन समस्याओं को दूर करने के लिए विभाग एवं प्रौद्योगिकी विभाग को एक स्वायत्तशासी संस्थान पुणे स्थित अघरकर अनुसंधान संस्थान (एआरआई) के वैज्ञानिकों ने गेहूं में दो वैकल्पिक बौना करने वाला जीनों-आरएचटी14 एवं आरएचटी18 का मानचित्रण किया है। ये जीन बेहतर नवांकुर ताकत और लम्बे कोलियोपटाइल के साथ जुड़े होते हैं।

प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. रविन्द्र पाटिल ने एआरआई के जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग ग्रुप की टीम के साथ दुरुम गेहूं में क्रोमोजोम 6ए पर बौना करने वाले जीनों का मानचित्रण किया है और गेहूं प्रजनन लाइनों में इन जीनों के बेहतर चयन के लिए डीएनए आधारित मार्करों का विकास किया गया।

डीएनए आधारित मार्कर गेहूं के प्रजनकों को गेहूं के प्रजनन के बड़े पूल से इन विकल्पी बौना करने वाला जीनों के वाहक गेहूं लाइनों को उपयुक्त रूप से चयन करने में सहायता करेंगे। यह अनुसंधान द क्रॉप जर्नल एंड मोलेकुलर ब्रीडिंग में प्रकाशित किया गया था।

यह भी पढ़ें–

  • वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली राज्यों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की

इन डीएनए आधारित मार्करों का उपयोग एआरआई में भारतीय गेहूं की किस्मों में इन जीनों के मार्कर समर्थित अंतरण के लिए किया जा रहा है जिससे कि उन्हें चावल की ठंठ युक्त स्थितियों एवं शुष्क वातावरणों के तहत बुवाई के लिए उपयुक्त बनाया जा सके। इन विकल्पी बौना करने वाले जीनों के साथ गेहूं प्रजनन लाइन वर्तमान में उन्नत चरण में हैं।

फसल अवशेष जलाने में कमी के अतिरिक्त इन विकल्पी बौना करने वाले जीनों के साथ गेहूं की किस्में शुष्क वातावरणों के तहत मृदा में अवशेष आर्द्रता का लाभ उठाने के लिए गेहूं के बीजों की गहरी बुवाई में भी सहायक हो सकती हैं।

वर्तमान में उपलब्ध अर्ध बौनी गेहूं किस्मों, जिनकी खोज हरित क्रांति के दौरान की गई थी, में पांरपरिक आरएचटी1 एलेल होते हैं और वे उच्च उर्वरता सिंचित स्थितियों के तहत ईष्टतम फसल की उपज करते हैं। बहरहाल, छोटे सेलियोप्टाइल के कारण शुष्क वातावरणों में गहरी बुवाई स्थितियों के अधिक अनुकूल नहीं हैं।

बचे हुए चावल फसल के अवशेषों को जलाया जाना पर्यावरण, मृदा तथा मानव स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक है। इसलिए, गेहूं सुधार कार्यक्रमों में विकल्पी बौना करने वाले जीनों को शामिल किए जाने का आवश्यकता है।

इसके अतिरिक्त, आरएचटी1 के केवल दो ड्वार्फिंग ऐलेल की ही भारतीय गेहूं किस्मों में प्रधानता हैं इसलिए भारत में गेहूं उगाए जाने वाले विविध क्षेत्रों को देखते हुए ड्वार्फिंग जीनों के जेनेटिक आधार को विविधीकृत करने की आवश्यकता है।

उन्नत गेहूं किस्में जो एआरआई में विकसित की जा रही हैं, चावल-गेहूं फसल प्रणाली के तहत डंठलों को जलाये जाने के मामलों में कमी लाएंगी। ये किस्में शुष्क वातावरणों के तहत मृदा में अवशेष आर्द्रता का लाभ उठाने के लिए गेहूं के बीजों की गहरी बुवाई में भी सहायक होंगी जिससे बहुमूल्य जल संसाधनों की बचत होगी और किसानों के लिए खेती की लागत कम हो जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: डॉ. रविन्द्र पाटिल; (rmpatil@aripune.org, 020-25325093) वैज्ञानिक, जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग ग्रुप तथा डॉ. पीके धकेफालकर, निदेशक (पदेन) (director@aripune.org, pkdhakephalkar@aripune.org, 020-25325002) एआरआई, पुणे

प्रकाशन लिंक :-

विखे और अन्य 2019 द क्रॉप जनर्ल,7: 187-197
https://doi.org/10.1016/j.cj.2018.11.004

विखे और अन्य 2017, मोलेकुल ब्रीडिंग, 37: 28
DOI: 10.1007/s11032-017-0641-9

पत्र सूचना कार्यालय द्वारा इस जारी विज्ञप्ति की मूल प्रति को आधिकारिक वेबसाइट पर हिन्दी व अन्य भाषाओं में पढ़ने के लिए क्लिक करें-

HindiEnglishUrduMarathiPunjabiTamil
वर्ष 2019-20 के लिए प्रमुख खरीफ फसलों की पैदावार के प्रथम अग्रिम अनुमान
किसान-वैज्ञानिक द्वारा विकसित गाजर लाभ पहुंचा रही है किसानों को
ऊँमी से freekeh तक
कृषि-पारिस्थितिकी और प्राकृतिक खेती भारत में आर्थिक विकास को गति दे सकती है
TAGGED:agriculturedurum wheatGibberellin-2-oxidaseplant heightsemi dwarf wheatWheat
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Print
ByDietitian Amika
Follow:
Interest and efforts to know about science-technology, health – life – related issues, ailments and dietary aspects, addition of knowledge about sociological, psychological, spiritual, melody, happiness, emotional balance, crafts and art, economical management, opportunities to see the life style of people from different strata, keen to provide educational support to who in need in personal capacity directed my educational and profession life…
Previous Article कोरोना अध्ययन शृंखला के तहत सात पुस्तकों का ई-विमोचन - Aahar Samhita by Dietician Amika कोरोना अध्‍ययन शृंखला के तहत सात पुस्‍तकों का ई-विमोचन
Next Article कोविड-19 से लड़ने में एचआईवी दवाओं से अधिक कारगर कांगड़ा चाय - Aahar Samhita by Dietician Amika कोविड-19 से लड़ने में एचआईवी दवाओं से अधिक कारगर कांगड़ा चाय
"प्रोटीन विज्ञान के विभिन्न पहलुओं" पर आईजेबीबी का विशेष अंक - Aahar Samhita by Dietician Amika
“प्रोटीन विज्ञान के विभिन्न पहलुओं” पर आईजेबीबी का विशेष अंक
News
छठे राष्ट्रीय पोषण माह के प्रथम 12 दिनों में देश भर में जन आंदोलन डैशबोर्ड पर 6 करोड़ से अधिक गतिविधियों को पंजीकृत किया गया - Aahar Samhita by Dietician Amika
छठे राष्ट्रीय पोषण माह के प्रथम 12 दिनों में देश भर में जन आंदोलन डैशबोर्ड पर 6 करोड़ से अधिक गतिविधियों को पंजीकृत किया गया
News
किसानों के लाभ के लिए एग्रीटेक स्टार्टअप की क्षमताओं को उजागर करना विषय पर एक राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया - Aahar Samhita by Dietician Amika
किसानों के लाभ के लिए एग्रीटेक स्टार्टअप की क्षमताओं को उजागर करना विषय पर एक राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया
News
महिला और बाल विकास मंत्रालय सितंबर 2023 में छठा राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है - Aahar Samhita by Dietician Amika
महिला और बाल विकास मंत्रालय सितंबर 2023 में छठा राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है
News
Aahar SamhitaAahar Samhita
Follow US
© 2026 Aahar Samhita - An Initiative by Dietician Amika (Amika Chitranshi). All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?