By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Sunday, Mar 1, 2026
  • News
  • Articles
  • गाँव घर में छुपा पोषण
  • Tasty Treasure
  • Agri Approaches
Search
Login
Aahar Samhita - An Initiative by Dietitian Amika aka Amika Chitranshi Aahar Samhita - An Initiative by Dietitian Amika aka Amika Chitranshi
  • Home
  • Articles
    • गाँव घर में छुपा पोषण
    ArticlesShow More
    क्षेत्रीय आहार से दवाई के लिए सुलभ होती औषधीय केवाँच - Aahar Samhita by Dietician Amika
    क्षेत्रीय आहार से दवाई के लिए सुलभ होती औषधीय केवाँच
    March 7, 2022
    अण्डे का फण्डा सेहत से इम्यूनिटी तक
    अण्डे का फण्डा सेहत से इम्यूनिटी तक
    August 22, 2020
    जामुन का साथ और बारिश का मौसम - Aahar Samhita by Dietician Amika
    जामुन का साथ और बारिश का मौसम
    July 8, 2020
    मोरिंगा टी – सेहत के लिए वरदान सरीखी - Aahar Samhita by Dietician Amika
    मोरिंगा टी – सेहत के लिए वरदान सरीखी
    May 9, 2020
    सहजन की खूबियाँ क्या कहने - Aahar Samhita by Dietician Amika
    सहजन की खूबियाँ क्या कहने
    April 24, 2020
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Reading: एक साल में मातृ मृत्‍यु दर अनुपात में 8 प्रतिशत की कमी, भारत एसडीजी में तय एमएमआर लक्ष्‍य हासिल करने की ओर
Share
Aahar SamhitaAahar Samhita
Font ResizerAa
  • Home
  • Articles
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Search
  • Home
  • Articles
    • गाँव घर में छुपा पोषण
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Complaint
  • Complaint
  • Advertise
  • Advertise
© 2026 Aahar Samhita - An Initiative by Dietician Amika (Amika Chitranshi). All Rights Reserved.
News

एक साल में मातृ मृत्‍यु दर अनुपात में 8 प्रतिशत की कमी, भारत एसडीजी में तय एमएमआर लक्ष्‍य हासिल करने की ओर

By
Dietitian Amika
Published: November 8, 2019
Share
एक साल में मातृ मृत्‍यु दर अनुपात में 8 प्रतिशत की कमी - Aahar Samhita by Dietician Amika
SHARE

देश में मातृ मृत्‍यु दर अनुपात (एमएमआर) में एक साल में 8 अंकों की कमी आयी है। भारत के महापंजीयक द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री डॉ. हषवर्धन ने आज यहां कहा कि मातृ मृत्‍यु दर अनुपात में यह कमी इस नजरिए से महत्‍वपूर्ण है कि इसकी वजह से हर साल करीब 2000 अतिरिक्‍त गर्भवती महिलाओं की जान बचाई जा रही है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014-16 में मातृ मृत्यु दर प्रति एक लाख जीवित जन्म पर 130 थी, जो 2015-17 में 6.2 प्रतिशत घटकर प्रति एक लाख जीवित जन्‍म पर 122 रह गई। उन्होंने कहा, “इस लगातार गिरावट के साथ, भारत 2025 तक एमएमआर को 2025 तक कम करने के लिए तय सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) को प्राप्त करने की दिशा में बढ़ रहा है।”

यह भी पढ़ें- हरफरौरी है गुणों की खान

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने इस अवसर पर उन 11 राज्‍यों को बधाई दीं, जिन्‍होंने राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य नीति 2017 के तहत 2020 तक के लिए निर्धारित एमएमआर 100 प्रति लाख तक जीवित जन्‍म का तय लक्ष्‍य प्राप्‍त कर लिया है। इन राज्‍यों में केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, गुजरात, उत्‍तराखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और हरियाणा शामिल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से झारखंड, बिहार, छत्‍तीसगढ़, मध्‍यप्रदेश, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड के लिए जारी एमएमआर बुलेटिन की सबसे महत्‍वपूर्ण विशेषता यह है कि इन राज्‍यों के लिए पहली बार अलग से ऐसा बुलेटिन प्रकाशित किया गया है।

बुलेटिन के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्‍थान और तेलंगाना में पहली बार मातृ मृत्‍यु दर में गिरावट दर्ज हुई है और यह एमएमआर के राष्‍ट्रीय औसत 6.2 प्रतिशत से थोड़ा ज्‍यादा या बराबर है।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आंकड़े इस बात पर भी प्रकाश डालते हैं कि मातृ मृत्‍यु दर घटाने के लिए संस्‍थागत स्‍तर पर प्रयासों को सर्वोच्‍च प्राथमिकता वाले जिलों में रहने वाले सबसे गरीब और कमजोर आबादी पर केन्द्रित किया गया। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन के तहत संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्‍व अभियान, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम और जननी सुरक्षा योजना जैसी गुणवत्‍तायुक्‍त सरकारी जन स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें- मकोय है मिनेरल्स का अच्छा स्रोत

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि भारत एसडीजी में तय एमएमआर का लक्ष्‍य हासिल करने की दिशा में बढ़ रहा है। हालांकि असम, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान जैसे राज्‍यों को यह लक्ष्‍य हासिल करने के लिए अपने प्रयासों को और तेज करना होगा। लक्ष्‍य, पोषण अभियान और एसयूएमएएन (सुरक्षित मातृत्‍व आश्‍वासन) के रूप में नई पहल यह सुनिश्चित करने में मदद करेगी कि सभी गर्भवती महिलाओं को गरिमा के साथ गुणवत्तापूर्ण मातृत्‍व देखभाल प्राप्त हो और किसी माता या नवजात शिशु को किसी तरह के निरोधात्मक उपायों के कारण जान न गंवानी पड़े।

पत्र सूचना कार्यालय द्वारा इस जारी विज्ञप्ति को अन्य भाषाओं में पढ़ने के लिए क्लिक करें-
Hindi | English
वर्ष 2019-20 के लिए प्रमुख खरीफ फसलों की पैदावार के प्रथम अग्रिम अनुमान
राष्ट्रपति ने नर्सिंग सेवा के 36 कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए
“प्रोटीन विज्ञान के विभिन्न पहलुओं” पर आईजेबीबी का विशेष अंक
डॉ. हर्षवर्धन ने संयुक्त समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता की
महिला और बाल विकास मंत्रालय सितंबर 2023 में छठा राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Print
ByDietitian Amika
Follow:
Interest and efforts to know about science-technology, health – life – related issues, ailments and dietary aspects, addition of knowledge about sociological, psychological, spiritual, melody, happiness, emotional balance, crafts and art, economical management, opportunities to see the life style of people from different strata, keen to provide educational support to who in need in personal capacity directed my educational and profession life…
Previous Article विज्ञान उत्सव में होगी चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश - Aahar Samhita by Dietician Amika विज्ञान उत्सव में होगी चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश
Next Article राष्ट्रपति ने नर्सिंग सेवा के 36 कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए - Aahar Samhita by Dietician Amika राष्ट्रपति ने नर्सिंग सेवा के 36 कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

छठे राष्ट्रीय पोषण माह के प्रथम 12 दिनों में देश भर में जन आंदोलन डैशबोर्ड पर 6 करोड़ से अधिक गतिविधियों को पंजीकृत किया गया - Aahar Samhita by Dietician Amika
छठे राष्ट्रीय पोषण माह के प्रथम 12 दिनों में देश भर में जन आंदोलन डैशबोर्ड पर 6 करोड़ से अधिक गतिविधियों को पंजीकृत किया गया
News
किसानों के लाभ के लिए एग्रीटेक स्टार्टअप की क्षमताओं को उजागर करना विषय पर एक राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया - Aahar Samhita by Dietician Amika
किसानों के लाभ के लिए एग्रीटेक स्टार्टअप की क्षमताओं को उजागर करना विषय पर एक राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया
News
ऐसा प्रतीत होता है कि गलत सूचना फैलाना ही हर साल जारी किए जाने वाले ‘वैश्विक भुखमरी सूचकांक’ का विशिष्‍ट उद्देश्‍य है - Aahar Samhita by Dietician Amika
ऐसा प्रतीत होता है कि गलत सूचना फैलाना ही हर साल जारी किए जाने वाले ‘वैश्विक भुखमरी सूचकांक’ का विशिष्‍ट उद्देश्‍य है
News
केंद्र में बिना किसी मूल्य कटौती के सूखे या मुरझाए और टूटे हुए अनाज के बारे में आमतौर पर पूछे जाने वाले प्रश्नों में 18 प्रतिशत तक की छूट दी है - Aahar Samhita by Dietician Amika
केंद्र में बिना किसी मूल्य कटौती के सूखे या मुरझाए और टूटे हुए अनाज के बारे में आमतौर पर पूछे जाने वाले प्रश्नों में 18 प्रतिशत तक की छूट दी है
News
Aahar SamhitaAahar Samhita
Follow US
© 2026 Aahar Samhita - An Initiative by Dietician Amika (Amika Chitranshi). All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?