By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
[Ruby_E_Template id="3865"]
Aahar SamhitaAahar Samhita
Font ResizerAa
  • Home
  • Articles
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Search
  • Home
  • Articles
    • गाँव घर में छुपा पोषण
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Complaint
  • Complaint
  • Advertise
  • Advertise
© 2026 Aahar Samhita - An Initiative by Dietician Amika (Amika Chitranshi). All Rights Reserved.
News

राष्ट्रपति ने राहत सामग्री की खेप रवाना की

By Dietitian Amika
Published: July 25, 2020
राष्ट्रपति ने राहत सामग्री की खेप रवाना की - Aahar Samhita by Dietician Amika

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने रेड क्रॉस की ओर से बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए भेजी गई राहत आपूर्ति सामग्री से लदे नौ ट्रकों को कल (24 जुलाई 2020) राष्ट्रपति भवन से रवाना किया। इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं।

असम, बिहार और उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए ये राहत सामग्री दिल्ली से संबंधित राज्यों को रेलगाड़ियों के जरिए पहुंचाई जाएगी, जहां रेड क्रॉस की शाखाएं इन्हें आगे जरूरतमंद लोगों तक बांटेंगी।

यह भी पढ़ें–

  • मानसिक स्वास्थ्य के लिए ‘मनोदर्पण’ की शुरुआत
राष्ट्रपति ने राहत सामग्री की खेप रवाना की - Aahar Samhita by Dietician Amika

इस राहत सामग्री में तिरपाल, टेंट, साड़ी, धोती, सूती कंबल, रसोई सेट, मच्छरदानी, चादरें, बाल्टियाँ और दो जल शोधन मशीनें शामिल हैं। इसके अलावा कोविड से बचाव के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सर्जिकल मास्क, पीपीई किट, दस्ताने और फेस शील्ड भी इस खेप का हिस्सा हैं। बाढ़ प्रभावित राज्यों में इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से राहत और पुनर्वास कार्यों में अग्रिम पंक्ति में तैनात आईआरसीएस चिकित्सा सेवाओं के लोगों तथा आईआरसीएस के स्वयंसेवकों के लिए किया जाएगा।

उपरोक्त सामग्रियों की आपूर्ति बाढ़ प्रभावित लोगों को राज्यों की रेड क्रॉस शाखाओं द्वारा पहले से वितरित की जा चुकी राहत सामग्रियों के अतिरिक्त है।

यह भी पढ़ें–

  • कोविड-19 से लड़ने में एचआईवी दवाओं से अधिक कारगर कांगड़ा चाय

रेडक्रास सोसाइटी के महासचिव श्री आर.के. जैन ने राहत सामग्री की खेप रवाना किए जाने के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और कोविड से प्रभावित लोगों की सेवा के लिए रेड क्रॉस की ओर से की गई विभिन्न पहलों और कार्यों की राष्ट्रपति को जानकारी दी। राष्ट्रपति सचिवालय और रेड क्रॉस सोसाइटी के कई अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

[ruby_related total=5 layout=5]

TAGGED:COVID 19Dr Harsh VardhanFlood ReliefIndian Red Cross SocietyIRCSPresidentRam Nath KovindRashtrapati BhavanRK Jainराहत सामग्री
SOURCES:पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार
ByDietitian Amika
Follow:
Interest and efforts to know about science-technology, health – life – related issues, ailments and dietary aspects, addition of knowledge about sociological, psychological, spiritual, melody, happiness, emotional balance, crafts and art, economical management, opportunities to see the life style of people from different strata, keen to provide educational support to who in need in personal capacity directed my educational and profession life…
Previous Article मानसिक स्वास्थ्य के लिए 'मनोदर्पण' की शुरुआत - Aahar Samhita by Dietician Amika मानसिक स्वास्थ्य के लिए ‘मनोदर्पण’ की शुरुआत
Next Article खाद्य एवं पोषण: CSIR व FSSAI के बीच MoU - Aahar Samhita by Dietician Amika खाद्य एवं पोषण: CSIR व FSSAI के बीच MoU
Aahar SamhitaAahar Samhita
Follow US
© 2026 Aahar Samhita - An Initiative by Dietician Amika (Amika Chitranshi). All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account