By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Sunday, Mar 1, 2026
  • News
  • Articles
  • गाँव घर में छुपा पोषण
  • Tasty Treasure
  • Agri Approaches
Search
Login
Aahar Samhita - An Initiative by Dietitian Amika aka Amika Chitranshi Aahar Samhita - An Initiative by Dietitian Amika aka Amika Chitranshi
  • Home
  • Articles
    • गाँव घर में छुपा पोषण
    ArticlesShow More
    क्षेत्रीय आहार से दवाई के लिए सुलभ होती औषधीय केवाँच - Aahar Samhita by Dietician Amika
    क्षेत्रीय आहार से दवाई के लिए सुलभ होती औषधीय केवाँच
    March 7, 2022
    अण्डे का फण्डा सेहत से इम्यूनिटी तक
    अण्डे का फण्डा सेहत से इम्यूनिटी तक
    August 22, 2020
    जामुन का साथ और बारिश का मौसम - Aahar Samhita by Dietician Amika
    जामुन का साथ और बारिश का मौसम
    July 8, 2020
    मोरिंगा टी – सेहत के लिए वरदान सरीखी - Aahar Samhita by Dietician Amika
    मोरिंगा टी – सेहत के लिए वरदान सरीखी
    May 9, 2020
    सहजन की खूबियाँ क्या कहने - Aahar Samhita by Dietician Amika
    सहजन की खूबियाँ क्या कहने
    April 24, 2020
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Reading: विज्ञान उत्सव में होगी चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश
Share
Aahar SamhitaAahar Samhita
Font ResizerAa
  • Home
  • Articles
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Search
  • Home
  • Articles
    • गाँव घर में छुपा पोषण
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Complaint
  • Complaint
  • Advertise
  • Advertise
© 2026 Aahar Samhita - An Initiative by Dietician Amika (Amika Chitranshi). All Rights Reserved.
News

विज्ञान उत्सव में होगी चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश

By
Dietitian Amika
Published: November 4, 2019
Share
विज्ञान उत्सव में होगी चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश - Aahar Samhita by Dietician Amika
SHARE

कोलकाता में 5 से 8 नवंबर तक चलने वाले 5वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान उत्सव (आईआईएसएफ)-2019 में चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस चार दिवसीय आयोजन के पहले दिन खगोल भौतिकी और दूसरे दिन इलेक्ट्रॉनिक्स का सबसे बड़ा शिक्षण कार्यक्रम होगा। खगोल भौतिकी के शिक्षण कार्यक्रम में 1,750 और इलेक्ट्रॉनिक्स शिक्षण कार्यक्रम में 950 से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं। विज्ञान उत्सव के तीसरे दिन एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा रेडियो किट असेंबलिंग का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें 400 छात्र शामिल होंगे। आठ नवंबर को मानव गुणसूत्र का सबसे बड़ा मानवीय चित्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें 400 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

Contents
  • विज्ञान उत्सव खगोलीय पिण्डों के तापमान को जानने का होगा प्रयास
  • विज्ञान उत्सव का आयोजन प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की याद में
  • विज्ञान उत्सव में आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है रेडियो किट असेंबलिंग
  • विज्ञान उत्सव में होगा मानव गुणसूत्र का सबसे बड़ा मानव चित्र बनाने का प्रयास
  • आईआईएसफ का पांचवा संस्करण है यह

विज्ञान उत्सव खगोलीय पिण्डों के तापमान को जानने का होगा प्रयास

इस दौरान खगोलविद स्पेक्ट्रोस्कोप के उपयोग से पृथ्वी से लाखों प्रकाश वर्ष दूर स्थित खगोलीय पिण्डों के तापमान और रासायनिक संरचना को जानने का प्रयास करेंगे। स्पेक्ट्रोस्कोप का एक छोटा मॉडल आसानी से किसी भी कार्डबोर्ड से बने बॉक्स का उपयोग करके बनाया जा सकता है। इसमें स्पेक्ट्रोस्कोप में प्रकाश जाने के लिए बेहद संकरी खिड़की होती है। इसमें विसरण नामक वैज्ञानिक प्रक्रिया द्वारा प्रकाश को विभाजित करने के लिए कॉम्पैक्ट डिस्क के एक छोटे टुकड़े का उपयोग किया जाता है।

विज्ञान उत्सव का आयोजन प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की याद में

विज्ञान उत्सव में आयोजित की जाने वाली ये गतिविधियां खगोलविज्ञानी मेघनाथ साहा और भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त सी.वी. रमन जैसे प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की याद में आयोजित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- थाली में हो पोए तो रोग दूर होए

गिनीज बुक रिकॉर्ड करने की कड़ी में एक ही स्थान पर सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रशिक्षण और ऑप्टिकल मीडिया संचार इकाइयों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इन्फ्रारेड संकेतों के माध्यम से स्थापित संचार लिंक स्थापित करने का प्रयास भी इस पहल में शामिल होगा। विज्ञान उत्सव में आयोजित किया जाने वाला यह प्रयास चंद्रशेखर वेंकटरमन और सत्येंद्र नाथ बोस को समर्पित है।

विज्ञान उत्सव में आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है रेडियो किट असेंबलिंग

रेडियो किट असेंबलिंग भी इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। अन्य विद्युत चुम्बकीय तरंगों की तरह, रेडियो तरंगें निर्वात में प्रकाश की गति से यात्रा करती हैं। वे तेजी से गुजरने वाले विद्युत आवेशों से उत्पन्न होती हैं। रेडियो तरंगों को ट्रांसमीटरों द्वारा कृत्रिम रूप से उत्पन्न किया जाता है और रेडियो रिसीवर द्वारा एंटेना के उपयोग से प्राप्त किया जाता है। यह प्रयास मशहूर भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस को समर्पित है।

यह भी पढ़ें- कैथा है पोषण की खान

विज्ञान उत्सव में होगा मानव गुणसूत्र का सबसे बड़ा मानव चित्र बनाने का प्रयास

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में मानव गुणसूत्र का सबसे बड़ा मानव चित्र बनाने का प्रयास विज्ञान उत्सव का प्रमुख घटक है। प्रत्येक कोशिका के नाभिक में डीएनए अणु क्रोमोसोम की धागे जैसी संरचना में पैक रहते हैं। प्रत्येक गुणसूत्र डीएनए से बना होता है, जो हिस्टोन्स नामक प्रोटीन के आसपास जमा रहता है और इसकी संरचना को सपोर्ट करता है। इस संरचना को यहां मानव चित्र के रूप में उकेरने का प्रयास किया जाएगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शोध एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए युवाओं में रुचि पैदा करना और उनको प्रेरित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

आईआईएसफ का पांचवा संस्करण है यह

5वें आईआईएसएफ का मेजबान शहर कोलकाता उन प्रसिद्ध वैज्ञानिक संस्थानों का घर है, जो भारत में विज्ञान को आकार देने वाले अग्रणी वैज्ञानिकों का कार्यस्थल रहे हैं। वर्ष 2015 में अपनी स्थापना के बाद से यह आईआईएसफ का पांचवा संस्करण है। पहला और दूसरा आईआईएसएफ नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, तीसरा चेन्नई और चौथा आईआईएसएफ लखनऊ में आयोजित किया गया था।

पत्र सूचना कार्यालय द्वारा इस जारी विज्ञप्ति को अन्य भाषाओं में पढ़ने के लिए क्लिक करें-
Hindi | English | Bengali | Hindi
वर्ष 2019-20 के लिए प्रमुख खरीफ फसलों की पैदावार के प्रथम अग्रिम अनुमान
मानसिक स्वास्थ्य के लिए ‘मनोदर्पण’ की शुरुआत
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नए अवसर खुल रहे हैं: हरसिमरत कौर बादल
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की
एक साल में मातृ मृत्‍यु दर अनुपात में 8 प्रतिशत की कमी, भारत एसडीजी में तय एमएमआर लक्ष्‍य हासिल करने की ओर
TAGGED:IISFIndia International Science Festival
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Print
ByDietitian Amika
Follow:
Interest and efforts to know about science-technology, health – life – related issues, ailments and dietary aspects, addition of knowledge about sociological, psychological, spiritual, melody, happiness, emotional balance, crafts and art, economical management, opportunities to see the life style of people from different strata, keen to provide educational support to who in need in personal capacity directed my educational and profession life…
Previous Article मिशन इनोवेशन के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर आयोजित बैठक का उद्घाटन - Aahar Samhita by Dietician Amika मिशन इनोवेशन के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर आयोजित बैठक का उद्घाटन
Next Article एक साल में मातृ मृत्‍यु दर अनुपात में 8 प्रतिशत की कमी - Aahar Samhita by Dietician Amika एक साल में मातृ मृत्‍यु दर अनुपात में 8 प्रतिशत की कमी, भारत एसडीजी में तय एमएमआर लक्ष्‍य हासिल करने की ओर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

"प्रोटीन विज्ञान के विभिन्न पहलुओं" पर आईजेबीबी का विशेष अंक - Aahar Samhita by Dietician Amika
“प्रोटीन विज्ञान के विभिन्न पहलुओं” पर आईजेबीबी का विशेष अंक
News
छठे राष्ट्रीय पोषण माह के प्रथम 12 दिनों में देश भर में जन आंदोलन डैशबोर्ड पर 6 करोड़ से अधिक गतिविधियों को पंजीकृत किया गया - Aahar Samhita by Dietician Amika
छठे राष्ट्रीय पोषण माह के प्रथम 12 दिनों में देश भर में जन आंदोलन डैशबोर्ड पर 6 करोड़ से अधिक गतिविधियों को पंजीकृत किया गया
News
किसानों के लाभ के लिए एग्रीटेक स्टार्टअप की क्षमताओं को उजागर करना विषय पर एक राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया - Aahar Samhita by Dietician Amika
किसानों के लाभ के लिए एग्रीटेक स्टार्टअप की क्षमताओं को उजागर करना विषय पर एक राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया
News
महिला और बाल विकास मंत्रालय सितंबर 2023 में छठा राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है - Aahar Samhita by Dietician Amika
महिला और बाल विकास मंत्रालय सितंबर 2023 में छठा राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है
News
Aahar SamhitaAahar Samhita
Follow US
© 2026 Aahar Samhita - An Initiative by Dietician Amika (Amika Chitranshi). All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?