By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
[Ruby_E_Template id="3865"]
Aahar SamhitaAahar Samhita
Font ResizerAa
  • Home
  • Articles
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Search
  • Home
  • Articles
    • गाँव घर में छुपा पोषण
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Complaint
  • Complaint
  • Advertise
  • Advertise
© 2026 Aahar Samhita - An Initiative by Dietician Amika (Amika Chitranshi). All Rights Reserved.
News

प्रधानमंत्री ने पोषण जागरूकता को जन आंदोलन बनाने में पोषण माह के महत्व पर प्रकाश डाला

By Dietitian Amika
Published: September 1, 2020

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने नए संबोधन में कहा कि सितंबर के महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और पोषण बहुत निकटता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने “यथा अन्नं तथा मनम्” कहावत का जिक्र किया जिसका अर्थ है कि मानसिक और बौद्धिक विकास सीधे हमारे भोजन की गुणवत्ता से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि भोजन और उचित पोषण बच्चों और छात्रों को उनकी अधिकतम क्षमता हासिल करने और उनकी ताकत का प्रदर्शन करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों को अच्छी तरह से पोषण देने के लिए मां को उचित पोषण प्राप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पोषण का मतलब केवल आहार लेने भर से नहीं है, बल्कि शरीर को लवण, विटामिन आदि जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें–

  • जनजातीय स्वास्थ्य और पोषण पोर्टल का शुभारंभ

प्रधानमंत्री ने देश में पिछले कुछ वर्षों के दौरान विशेष रूप से उन गांवों में किए गए के प्रयासों पर ध्यान दिया जहां पोषण सप्ताह और पोषण माह में जनता की भागीदारी पोषण जागरूकता को एक जन आंदोलन में परिवर्तित कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के लिए स्कूलों को इस जन आंदोलन से जोड़ा गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक कक्षा में जैसे क्लास मॉनिटर होता है, वैसे ही न्यूट्रिशन मॉनिटर भी होना चाहिए। इसी तरह, रिपोर्ट कार्ड की तरह एक पोषण कार्ड भी जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पोषण माह के दौरान, एक भोजन और पोषण प्रश्नोत्तरी के साथ-साथ मेम प्रतियोगिता का आयोजन मायगॉव पोर्टल पर किया जाएगा। उन्होंने श्रोताओं को इसमें भाग लेने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें–

  • खाद्य एवं पोषण: CSIR व FSSAI के बीच MoU

प्रधानमंत्री ने बताया कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में एक विशेष प्रकार का पोषण पार्क भी बनाया गया है, जहां मौज मस्ती के साथ पोषण संबंधी जानकारी ली जा सकती है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत खाद्य और पेय पदार्थों के मामले में विविधता से भरपूर है। उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि किसी विशेष क्षेत्र के मौसम के अनुसार, अच्छी तरह से संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार योजना का मसौदा तैयार किया जाना चाहिए। इस आहार योजना में वहां पैदा होने वाले खाद्यान्नों, फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि एक ‘भारतीय कृषि फंड’ बनाया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक जिले में पैदा होने वाली फसलों और उनके पोषण मूल्यों के बारे में पूरी जानकारी होगी। प्रधानमंत्री ने श्रोताओं को पौष्टिक भोजन खाने और पोषण महीने के दौरान स्वस्थ रहने के लिए कहा है।

[ruby_related total=5 layout=5]

TAGGED:Agricultural Fund of IndiaIntellectual DevelopmentMann ki BaatMass MovementMental DevelopmentNarendra ModiNutrient Rich DietNutrition AwarenessNutrition CardNutrition MonitorNutrition MonthNutrition ParkPoshan MaahPrime MinisterStatue of UnityWell-balanced Dietजन आंदोलननरेन्द्र मोदीन्यूट्रिशन मॉनिटरपोषण कार्डपोषण जागरूकतापोषण पार्कपोषण माहपौष्टिक भोजनप्रधानमंत्रीफसलों और उनके पोषण मूल्योंबौद्धिक विकासभारतीय कृषि फंडमन की बातमानसिक विकासस्टैच्यू ऑफ यूनिटी
SOURCES:पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार
ByDietitian Amika
Follow:
Interest and efforts to know about science-technology, health – life – related issues, ailments and dietary aspects, addition of knowledge about sociological, psychological, spiritual, melody, happiness, emotional balance, crafts and art, economical management, opportunities to see the life style of people from different strata, keen to provide educational support to who in need in personal capacity directed my educational and profession life…
Previous Article अण्डे का फण्डा सेहत से इम्यूनिटी तक अण्डे का फण्डा सेहत से इम्यूनिटी तक
Next Article "बेस्ट बिफोर डेट" प्रदर्शित करना हुआ अनिवार्य - Aahar Samhita by Dietician Amika “बेस्ट बिफोर डेट” प्रदर्शित करना हुआ अनिवार्य
Aahar SamhitaAahar Samhita
Follow US
© 2026 Aahar Samhita - An Initiative by Dietician Amika (Amika Chitranshi). All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account