By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saturday, Feb 14, 2026
  • News
  • Articles
  • गाँव घर में छुपा पोषण
  • Tasty Treasure
  • Agri Approaches
Search
Login
Aahar Samhita - An Initiative by Dietitian Amika aka Amika Chitranshi Aahar Samhita - An Initiative by Dietitian Amika aka Amika Chitranshi
  • Home
  • Articles
    • गाँव घर में छुपा पोषण
    ArticlesShow More
    क्षेत्रीय आहार से दवाई के लिए सुलभ होती औषधीय केवाँच - Aahar Samhita by Dietician Amika
    क्षेत्रीय आहार से दवाई के लिए सुलभ होती औषधीय केवाँच
    March 7, 2022
    अण्डे का फण्डा सेहत से इम्यूनिटी तक
    अण्डे का फण्डा सेहत से इम्यूनिटी तक
    August 22, 2020
    जामुन का साथ और बारिश का मौसम - Aahar Samhita by Dietician Amika
    जामुन का साथ और बारिश का मौसम
    July 8, 2020
    मोरिंगा टी – सेहत के लिए वरदान सरीखी - Aahar Samhita by Dietician Amika
    मोरिंगा टी – सेहत के लिए वरदान सरीखी
    May 9, 2020
    सहजन की खूबियाँ क्या कहने - Aahar Samhita by Dietician Amika
    सहजन की खूबियाँ क्या कहने
    April 24, 2020
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Reading: भुने चने के साथ लहसुन – हरी मिर्च की चटनी क्या कहने
Share
Aahar SamhitaAahar Samhita
Font ResizerAa
  • Home
  • Articles
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Search
  • Home
  • Articles
    • गाँव घर में छुपा पोषण
  • Tasty Treasure
  • Expert Speak
  • News
  • Agri Approaches
  • Books and Literature
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Complaint
  • Complaint
  • Advertise
  • Advertise
© 2026 Aahar Samhita - An Initiative by Dietician Amika (Amika Chitranshi). All Rights Reserved.
गाँव घर में छुपा पोषणArticles

भुने चने के साथ लहसुन – हरी मिर्च की चटनी क्या कहने

By
Dietitian Amika
Published: October 1, 2019
Share
भुने चने के साथ लहसुन – हरी मिर्च की चटनी क्या कहने - Aahar Samhita by Dietician Amika
SHARE

बदलता मौसम हो या शाम की चाय का समय चना-चबैना-भूजा हमारी आहार परम्परा का हिस्सा है। सेहत के लिहाज से ये पोषण और स्वास्थ्य के लिए बहुत ही मुफीद है। हाँ, ये जरूर है कि अलग आयु वर्ग में इसकी पसंद अलग है और खाने के तरीके भी।

Contents
  • भुने चने को गुड़ या चटनी के साथ खाने की परम्परा भी रही है
  • भुने चने में कम होती है कैलोरी
  • भुने चने खाएं खून बढ़ाएँ
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक

भुने चने को गुड़ या चटनी के साथ खाने की परम्परा भी रही है

पारम्परिक तौर पर इसे गुड़ या चटनी के साथ खाया जाता रहा है। चटनी यानि ज्यादा प्रचलित लहसुन-हरी मिर्च की चटनी। यह हरी मिर्च, लहसुन और नमक को एक साथ पीस कर बनाई जाती है। कच्ची ही खाई जाती है। बोलचाल में इसे नमक भी कहा जाता है।

क्षेत्र के आधार पर इसके बनाने में विविधिता है। भूजा और नमक का यह साथ, स्वाद और सेहत के लिहाज से बेजोड़ है। अगर बात हो भुने चने की तो चना-चटनी के साथ के क्या कहने…

चना-चबैना-भूजा कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। ये फाइबर से भी भरपूर है। विटामिन्स और मिनेरल्स के संपूरक के रूप में भी ये बहुत महत्वपूर्ण है।

भुने चने में कम होती है कैलोरी

बात करें भुने चने की तो ये प्रोटीन से भरपूर होता है। भुने चने में कैलोरी बहुत कम होती है। इससे फाइबर की भी बहुत अच्छी मात्रा होती है। खासतौर पर जब हम इसे छिलके के साथ खाते हैं। ये आयरन का भी अच्छा स्रोत है। इसमें फॉलिक एसिड, फोस्फोरस, थायमीन, मेग्नीशियम और नियसिन भी पाया जाता है।

सेहत के लिहाज से भुना चना वजन को नियंत्रित रखने में सहायक है। कम कैलोरी की वजह से ये वजन घटाने वालों के लिए ये एक अच्छा स्नैक है।

फाइबर से भरपूर भुना चना हृदय रोगों से बचाव में सहायक है। यह कोलेस्टेरोल के स्तर को नियंत्रित रखता है। कब्ज को दूर और पाचन को दुरुस्त रखने में भी उपयोगी है। मधुमेह रोगियों के लिए भी लाभकारी है। रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करने में उपयोगी है।

भुने चने खाएं खून बढ़ाएँ

आयरन और फॉलिक एसिड की उपस्थिति से ये एनीमिया से बचाव में सहायक है। ये खून बढ़ाने में मददगार होकर एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए भी लाभदायक है।

इसमें उपस्थित विटामिन और मिनेरल प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करते हैं। शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करते हैं। फोस्फोरस शरीर में कोशिकाओं और ऊतकों की वृद्धि, विकास और मरम्मत में सहयोगी है।

भुने चने को लहसुन-हरी मिर्च की चटनी के साथ खाने से स्वास्थ्य लाभ में बढ़ोतरी होती है। लहसुन मिर्च का इस चटनी के रूप में उपयोग इसको कच्चा खाने का एक अच्छा तरीका है। जो लोग तीखा पसंद करते हैं, और इससे उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है, उनके लिए ये स्वाद के साथ सेहत का अच्छा जोड़ है।

यह भी पढ़ें–

  • जीमीकन्द – बड़े काम का कंद

लहसुन और हरी मिर्च के कई स्वास्थ्य लाभ के प्रमाण बहुत सी रिसर्च में मिलते हैं। लहसुन में एलिसिन और मिर्च में कैप्सेसिन नामक बायोएक्टिव तत्व पाया जाता है। इनमें पाये जाने वाले ये फाइटोकेमिकल्स और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स इन्हें औषधीय गुण प्रदान करते हैं।

एंटिबायोटिक के अस्तित्व में आने से पहले उसके रूप में लहसुन का उपयोग तो कई बीमारियों के इलाज में होता रहा है। श्वसन तंत्र की कई बीमारियों जैसे ब्रोंकाइटिस, ब्रोङ्कोएक्टासिस के इलाज में भी इसका उपयोग पहले होता रहा है। हरी मिर्च भी औषधीय गुणों से भरपूर है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक

रोग प्रतिरोधकता बढ़ाते हैं लहसुन और हरी मिर्च। इनसे पाचन क्रिया में मदद मिलती है। बदलते मौसम में ये सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश, फ्लू जैसे संक्रमण से बचाव में उपयोगी हैं। लहसुन और हरी मिर्च हृदय रोगों से बचाव, कोलेस्टेरोल के स्तर को नियंत्रित रखने में लाभकारी है।

मधुमेह के रोगियों के लिए भी यह लाभकारी हैं। ये रक्त में शुगर के स्तर को कम करते हैं। इनका सेवन कई प्रकार के कैंसर जैसे प्रोस्टेट, कोलन कैंसर, की आशंकाओं को काफी हद तक कम करता है। ये कई वायरल और बैक्टीरियल इन्फ़ैकशन से बचाव, और लड़ने में शरीर की मदद करते हैं।

चटनी का सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाता है। ज्यादा मात्रा में सेवन से पेट में जलन की समस्या हो सकती है। चटनी में नमक की मात्रा सीमित रखें। टेबल साल्ट की जगह अन्य जैसे सेंधा नमक भी डाला जा सकता है।

नोट-

किसी भी नए भोज्य पदार्थ को अपने भोजन में शामिल करने से पहले या भोज्य पदार्थ को नियमित भोजन (Routine diet) का हिस्सा बनाने से पहले अपने डाइटीशियन और फ़िज़ीशियन/डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

गरम खाओ या ठंडा, ये स्वाद देगा चंगा
माँ के हाथ का मुगलई पराठा और चिकेन क़ोरमा
जीमीकन्द – बड़े काम का कंद
लॉकडाउन में बढ़ी लज्जत!
दशहरा का त्योहार और जय राम की चाट
TAGGED:anti-oxidantbengal gramchutneydisease preventiongarlicgreen chillihealthy eatingIndigenous dietlifestylelocal foodsmineralsphosphorusphytochemicalproteinsroastedsnackTasty Treasuretraditional foodvitamin
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Print
ByDietitian Amika
Follow:
Interest and efforts to know about science-technology, health – life – related issues, ailments and dietary aspects, addition of knowledge about sociological, psychological, spiritual, melody, happiness, emotional balance, crafts and art, economical management, opportunities to see the life style of people from different strata, keen to provide educational support to who in need in personal capacity directed my educational and profession life…
Previous Article वित्त मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई - Aahar Samhita by Dietician Amika वित्‍त मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को स्‍वच्‍छता की शपथ दिलाई
Next Article डॉ. हर्षवर्धन ने केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 13वें सम्मेलन का उद्घाटन किया - Aahar Samhita by Dietician Amika डॉ. हर्षवर्धन ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के 13वें सम्मेलन का उद्घाटन किया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

"प्रोटीन विज्ञान के विभिन्न पहलुओं" पर आईजेबीबी का विशेष अंक - Aahar Samhita by Dietician Amika
“प्रोटीन विज्ञान के विभिन्न पहलुओं” पर आईजेबीबी का विशेष अंक
News
छठे राष्ट्रीय पोषण माह के प्रथम 12 दिनों में देश भर में जन आंदोलन डैशबोर्ड पर 6 करोड़ से अधिक गतिविधियों को पंजीकृत किया गया - Aahar Samhita by Dietician Amika
छठे राष्ट्रीय पोषण माह के प्रथम 12 दिनों में देश भर में जन आंदोलन डैशबोर्ड पर 6 करोड़ से अधिक गतिविधियों को पंजीकृत किया गया
News
किसानों के लाभ के लिए एग्रीटेक स्टार्टअप की क्षमताओं को उजागर करना विषय पर एक राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया - Aahar Samhita by Dietician Amika
किसानों के लाभ के लिए एग्रीटेक स्टार्टअप की क्षमताओं को उजागर करना विषय पर एक राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया
News
महिला और बाल विकास मंत्रालय सितंबर 2023 में छठा राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है - Aahar Samhita by Dietician Amika
महिला और बाल विकास मंत्रालय सितंबर 2023 में छठा राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है
News
Aahar SamhitaAahar Samhita
Follow US
© 2026 Aahar Samhita - An Initiative by Dietician Amika (Amika Chitranshi). All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?